5
(1)

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर के तिलकामांझी चौक स्थित रिमझिम होटल को आज कोर्ट के आदेश के बाद सील कर दिया गया। पिछले कई वर्षों से होटल के मालिक और नगर निगम के बीच कोर्ट में मामला चल रहा था। जिसमें होटल के मालिक के द्वारा यह जगह अपनी बताई जा रही थी। वहीं नगर निगम के द्वारा इस भूखंड को नगर निगम की संपत्ति बताई जा रही थी।

जिस पर कोर्ट ने फैसला नगर निगम के पक्ष में दिया और होटल को सील करने का आदेश नगर निगम को दिया। जिस पर आज नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा मजिस्ट्रेट के सामने होटल को सील कर दिया गया। वही अब इस होटल को ध्वस्त करने की प्रक्रिया जल्द की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: