1
(1)

घर में सोए रविवार की देर रात अपराधियों ने सेवानिवृत शिक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक नवगछिया प्रखंड के कदवा ओपी क्षेत्र के कदवा प्रताप नगर निवासी हजारी प्रसाद के पुत्र आनंदी प्रसाद सिंह है। इस संबंध में मृतक के पुत्र शंभु कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच जून को गांव से ही कहलगांव बरात गया था। साेमवार की सुबह मेरी पत्नी किरण देवी पिता के रूम में झारू देने गई तो वहां पर खून था। पिता के किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। दो गोली मारी गई है। एक गोली गर्दन पर मारी गई हैं जो आंख होकर निकल गई है। दूसरी गोली पीठ में मारी गई जो पेट होकर निकल गई है। पिता खाना खाकर अपने रूम में सोए थे। पिता के रूम का दरवाजा खुला हुआ था। मेनगेट लॉक था। अपराधियों ने खिड़की से पिता की गोली मार कर हत्या की हैं। किरण देवी ने एक बजे रात में आवाज सुनी थी। उसने सोची की घर के बगल से फोरलाइन गुजरा हैं। संभवत: ट्रक का टायर फटा हैं। घटना की जानकारी सुबह सात बजे हुई। सूचना कदवा ओपी की पुलिस को दी गई। कदवा ओपी की पुलिस पहुंच कर घटना की जांच किया। सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार भी पहुंचे। उन्होंने मृतक के बहु व गांव के अन्य लोगों से इस संबंध में बात किया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला भागलपुर की टीम भी वहां पहुंच कर जांच किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि मध्य विद्यालय अभिया में शिक्षक थे। वर्ष 2000 में शिक्षक के पद पर सेवानिवृत हुए थे। रिटायमेंट के पश्चात इकलौते पुत्र के साथ घर में रहते थे। पुत्र शंभु कुमार सिंह का घर में ही किराना की दुकान हैं। आनंदी प्रसाद सिंह गांव के जरूरतमंद लोगों की रूपये पैसे मदद भी करते थे। पुन: वे रूपया उससे वापस ले लेते थे। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंच कर फिंगर प्रींट, खून का नमूना लिया व अन्य जांच की। शीघ्र ही हत्या की गुत्थी सुलझ जायेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: