5
(1)

रिपोर्ट… निभाष मोदी,भागलपुर।

भागलपुर, बोध नशा उन्मूलन प्रकल्प के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके निमित भव्य शोभा यात्रा निकाला गया, जिसमे 100 युवाओं ने मोटर साइकील व 10 चार पहिया वाहन के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंची।
इस अवसर पर आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी सुकर्मानंद ने कहा कि संस्थान में हजारों युवा अपना सब कुछ त्याग कर केवल समाज कल्याण हेतु कार्यरत हैं जो कि ब्रह्म ज्ञान की ध्यान साधना की ओज से युवा वर्ग स्वयं बदले औरो को भी बदलना चाहते है,

यह सभी ब्रह्मज्ञान की मशाल लेकर विश्व शांति के सकल्प को सार्थक करने हेतु आशुतोष महाराज जी के मार्ग दर्शन में सेवा कर रहे हैं। जब मानव सहज आनंद में आ जाएगा तभी समाज, राष्ट्र व विश्व मे शांति स्थापित हो सकती है।

देश की युवा शक्ति को नैतिक व चारित्रिक स्तर पर सुदृढ करने हेतु अनेकों कार्यशालायें लगाई जा रही है, जिसमें युवाओं को नशें से दूर समाज के सभ्य नागरिक बनाने हेतु जागरुक किया जा रहा है। संस्थान द्वारा अनेकों आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में चेतना का सचार किया जा रहा है जो अपने आप में अद्वितीय मिसाल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: