5
(1)


भजन गायक कृष्णदेव मतवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपित गिरफ्तार

नवगछिया:
भजन गायक कृष्णदेव मतवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित रंगरा ओपी क्षेत्र के सधुआ निवासी सनोज यादव हैं। अपराधियों ने भजन गायक कृष्णदेव मतवाला के घर में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या की प्राथमिकी मृतक के पुत्र के बयान पर रंगरा ओपी में दर्ज की गई थी। जिसमें सनोज यादव को मुख्य आरोपित बनाया गया था।

बताया गया कि बीते दिनों कृष्णदेव मतवाला घर में गाय दूह रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन अपराधी उसके घर पर आ धमके। भजन गायक के साथ मारपीट करते हुए गोली मार कर हत्या कर दी। रेलवे की जमीन पर कब्जे को लेकर अपराधियों ने कृष्णदेव मतवाला की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित सनोज यादव को सधुआ गांव से शाम के समय गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: