5
(1)

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर,रात नौ बजे दीवार से मोटरसाइकिल टकरा जाने के कारण वरुण पाठक नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि वरुण पाठक की हत्या की गई है। परिजन दुर्गेश नामक युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वही मृतक कुछ माह पहले फर्जी पत्रकार बनकर स्मैक की तस्करी मामले में जेल जा चुका था।

वही कुछ दिन पहले दुमका की एक महिला से पुलिस वाला बन कर पांच हजार छीन कर भाग गया था। जिसको लेकर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था और मृतक तब से फरार चल रहा था। वही मृतक की मां का कहना है कि ईशाकचक के रहने वाले दुर्गेश ने रोड से मारकर उसकी हत्या की है। वहीं पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: