0
(0)

नवगछिया प्रखंड के ठाकुरजी कचहरी टोला में कोसी नदी के भीषण कटाव में सात लोगों का घर कोसी नदी में विलीन हो गया हैं। ब्रह्मदेव सिंह, पप्पु सिंह, मकुल सिंह, जागों सिंह, प्रकाश सिंह, प्रसादी सिंह, लालू सिंह, संजय सिंह का घर कोसी नदी में कट गया। दुखो सिंह, वकील सिंह, सुभाष सिंह, महेंद्र सिंह, अजय सिंह घर से समान निकाल कर घर तोड़ रहे हैं। दर्जनों लोगों का घर कटाव के मुहाने पर हैं। कटाव से भयभीत परिवार समान व अपने बच्चों को सुरक्षित जगह पहुंचा रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कटाव की सूचना अनुमंडल पदाधिकारी व जिलापदाधिकारी को फोन पर दिया गया था।

किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि इसी तरह कटाव होता रहा तो एक हजार परिवार का घर कोसी नदी में समा जायेगा। पर्यटक स्थल के रूप में विकसित बाबा बिसराउत मंदिर तक जाने वाली पहुंच पथ भी कटाव के चपेट में आ जायेगा। बालू घाट के पास सम्पर्क पथ महज 10 मीटर की दूरी पर नदी बह रही हैं। यदि कटाव नहीं रोका गया तो सम्पर्क पथ भी बह जायेगा। कटाव को रोकने के लिए फ्लड फाइटिंग के तहत बालू में भरकर बोरी रखा हुआ था। कोसी नदी के कटाव में नदी में समा गया।

कटाव निरोधी कार्य को लेकर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल से भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, जिला कमिटी सदस्य सह आरवाईए के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, जिला कमिटी सदस्य निरंजन भारती, भाकपा माले के जिला सचिव विन्देश्वरी मंडल,जिला कमिटी सदस्य महेश प्रसाद यादव ,मुकेश मुक्त, रणधीर यादव, पुरुषोत्तम दास, विष्णु मंडल, संथाल, रेणु देवी, सुधीर यादव, शुशील भारती मिलकर कटाव निरोधी कार्य की मांग किया हैं। इन लोगों ने मांग किया कि 24 घंटा के अंदर कटाव निरोधी कार्य आरंभ नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए हम लोग सड़क पर उतर पड़ेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी ने शीघ्र ही कटाव निरोधी कार्य करवाने का आश्चासन दिया हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: