5
(2)

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर। प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग लड़की की जान चली गई, बताते चलें यह ताजा मामला सबौर थाना क्षेत्र के लैलक के वार्ड नंबर 5 के रहने वाली 14 साल की आठवीं कक्षा की छात्रा अरविंद यादव की पुत्री शिल्पी का शव एक बगीचे में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। बताते चलें कि अरविंद यादव की पुत्री शिल्पी अपने घर से 9 महीने से गायब थी ।

लड़की के पिता अरविंद यादव ने कहा मेरी बेटी 9 महीने से घर से फरार थी और 9 महीने बाद में जब देखा तो आम के पेड़ में गले में फंदा बांधे लटकी हुई मिली, उन्होंने यह भी बताया कि प्रेमी केला यादव के घर महज सौ मीटर की दूरी पर एक बगीचा है वहीं पर मेरी बेटी का पेड़ से लटकता हुआ लाश मिला है। बताते चलें कि उनके पिता का शक उनके प्रेमी पर है। उनके पिता ने कहा गांव का ही एक लड़का केला मंडल के साथ मेरी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मना करने के बाद केला मंडल ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। दोनो की एक जाति नहीं होने के चलते गांव में पंच भी बैठाया गया था और यह निर्णय लिया गया था कि लड़की अभी नाबालिग है और दोनों एक जाति की नहीं है इसलिए यह शादी नहीं हो सकती। लेकिन केला यादव ने इसी बात का बदला मेरी बेटी से लिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस शव को अपने कब्जे में ले ली है और शिनाख्त में जुट गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: