5
(1)

गोपालपुर निवासी भाजपा के संस्थापक सदस्य अरविन्द दास का निधन रविवार को दोपहर में हो गई. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वे काफी मिलनसार स्वभाव के थे. मिली जानकारी के अनुसार दोहरी सदस्यता के सवाल पर जनता पार्टी अलग होकर मुंबई में भाजपा की स्थापना के समय स्व दास मौजूद थे. भाजपा संगठन में बाका, नवगछिया व भागलपुर जिले में विभिन्न पदों पर रह कर पार्टी को खडा करने का कार्य किया.

कटिहार जिले के कोढा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में वर्ष1990 में चुनाव भी लडा था. उनके निधन की खबर सुनकर पूर्व सांसद वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल यादव, नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, महामंत्री आलोक सिंह उनके आवास पर पहुँचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा का झंडा समर्पित किया. केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कटिहार के सांसद निखिल कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: