5
(2)

खरीक में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र व अन्य

खरीक :-खरीक प्रखंड के मारवाड़ी धर्मशाला में गुरुवार को भाजपा सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गयी.बैठक में बिहार प्रवास के लिए आये बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में द्विदिवसीय प्रवास के दौरान राजस्थान के भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भराना, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भुवन भूषण कमल, विधानसभा प्रभारी सुजीत राणा और विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कार्यक्रम को संयुक्त रूप से संबोधित किया. राजस्थान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि अपने दो दिवसीय बिहपुर विधानसभा क्षेत्र प्रवास के.

दौरान मैंने पाया कि यहां के विधायक ई. कुमार शैलेंद्र बहुत ही कर्मठ और जुझारू है.क्षेत्र की जनता इन्हें काफी पसंद करते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के टिप्स बताएं और कहा कि हम लोग सोशल मीडिया का उपयोग सूचना संप्रेषण के लिए एक सशक्त और उपयोगी जनसंचार माध्यम के रूप में करें. बैठक को संबोधित करते हुए इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि आप तमाम भाजपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में एक्टिव रहें. केंद्र केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों के बीच जाकर बताएं. मुझे संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया.

इस अवसर पर नवगछिया जिला संगठन के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष संगठन के सोशल मीडिया के कार्यकर्ता भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता झंडापुर निवासी गोपाल कुमर,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मेहता सच्चिदानंद प्रखंड अध्यक्ष आलोक शर्मा, राघोपुर सरपंच प्रमोद मंडल, अजीत कुमार युवा मोर्चा खरीक प्रखंड अध्यक्ष परशुराम साह अजीत जैन सुभाष चौधरी समेत अन्य स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: