5
(1)

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर आसरा संस्थान के द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण की ओर से रामजन कन्या मध्य विद्यालय नया बाजार भागलपुर की बालिका को अपनी आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग 7 दिनों से दिया जा रहा था आज उस कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान 7 दिनों तक बालिकाओं को जो प्रशिक्षण दिया गया था उसके प्रस्तुति दी गई और अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र से सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष लव चंद कोठारी ने कहा कि इस कार्यक्रम को कराने का मुख्य उद्देश्य है बालिकाओं में आत्म रक्षा के लिए हुनर आए जिससे वह अपनी हिफाजत खुद कर सके। वही कार्यक्रम के संयोजक विनय जया और पीयूष थे। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय की सैकड़ों छात्रा मौजूद थी। बताते चलें कि कुछ शयलियां मुख्य रूप से आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देती है जबकि अन्य मार्शल या लड़ाकू खेलों का आत्मरक्षा के लिए प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है ,कुछ मार्शल आर्ट प्रशिक्षण देते हैं कि कैसे चाकू या बंदूक की स्थिति से बचा बचना है या कैसे एक मुक्का से दूर जाना है। ऐसे कई दाव और बचाव स्कूली छात्रा को सिखाया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: