5
(1)

बिहपुर – गुरुवार को झंडापुर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला सह संयोजक वासुकी साह के संयोजन में  किया गया.बैठक की अध्यक्षता व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार ने किया.कार्यक्रम का उद्घाटन बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ,पूर्व सांसद अनिल यादव ,पंकज पोद्दार ,वासुकी साह ,महंत नवल किशोर दास ,पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी,गोपाल चौधरी व भोला कुंवर ने दीप प्रज्वलित कर किया।बैठक में  व्यापारियों की कुछ प्रमुख समस्याओं पर चर्चा किया गया।

सारी समस्याओं को प्रदेश सह संयोजक डॉक्टर शशि शेखर झा व क्षेत्रीय प्रभारी प्राणेश राय के द्वारा प्रदेश नेतृत्व को बताया गाय। उसके बाद विधायक ने श्री शैलेंद्र ने हर घर तिरंगा 13 से 15 अगस्त तक कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा किया.भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने बताया की 13,14और 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम परिवार के सबसे छोटे सदस्य के द्वारा किया जाएगा। देश आजादी के 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है.कार्यक्रम की सफलता को लेकर निरंतर जागरूकता चलाई जाएगी. बैठक में चन्द्रकांत चौधरी,गोपाल चौधरी, कल्याण झा , डॉक्टर  अभय कुमार ,ऊषा देवी दयानंद पोद्दार ,कृष्णानंद पोद्दार समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: