3
(2)

नवगछिया- 66 वीं बीपीएससी में रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के स्व० अरूण रजक व तरूणा देवी की बेटी काजल कुमारी ने प्रथम प्रयास में सफलता हासिल किया है उन्हें पंचायती राज पदाधिकारी का पद मिला। काजल की आरंभिक शिक्षा  मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल भवानीपुर व नवोदय विद्यालय नगरपारा में ही हुई। आगे की पढ़ाई पटना विमेंस कॉलेज से हुई।

वहीं डाकघर में नौकरी लगने के वाबजूद भी काजल ने अपने सपने को पूरा करने का जो ख्वाब देखा था। उसे उसने मेहनत से पूरा किया। उसकी सफलता को देखते काजल के चाचा अंबिका कुमार रजक, चाची रूबी कुमारी, मनोज रजक, प्रशांत कुमार, भाई विकास कुमार, अमन कुमार, अमर कुमार, आनंद कुमार, अंकित कुमार, आलोक कुमार, जॉनसन कुमार, बहन मनीषा कुमारी ने खुशी का इजहार किया।

वहीं दूसरी तरह काजल की सफलता पर उनके परिजनों को विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, प्राचार्य विश्वास झा, आदर्श मध्य विद्यालय के प्राचार्य बलराम रजक, मध्य वि० के शिक्षक सोनू कुमार आदि ने अंगवस्त्र भेंट कर माल्यार्पण करते हुए मुंह मीठा कराया। वहीं काजल की सफलता से पूरे गांव में जश्न का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: