5
(1)

नवगछिया – चैती दुर्गा मंदिर रंगरा के  प्रांगण नौका रेस और तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  जिसमें कुल 7 टीमों ने भाग लिया. प्रतिभागी  डोमी मंडल, घुटर मंडल, दिलीप मंडल, महेन्द्र मंडल, बोधी मंडल, मंटू मंडल, और मनोज मंडल थे. प्रथम विजेता दिलीप मंडल जो  की 3 साल से लगातार प्रथम स्थान  पर  रहे हैं. उन्हें गोल्डन कुमार वार्ड पार्षद 06 रंगरा के द्वारा ट्रॉफी दिया गया.

द्वतीय विजेता घुटर मंडल हुए जिसे कमलेश्वरी मंडल जी के द्वारा ट्रॉफी दिया गया और तृतीय विजेता बोधी मंडल रहे, जिसे गजेन्द्र मंडल ओर नवल किशोर मंडल जी के द्वारा दीवाल घड़ी दिया गया. वही तैराकी में प्रथम स्थान पर कुल 15 प्रतियोगी में  मोनू कुमार मंडल पिता मंटू मंडल रहे. जिसे इनाम में 500 रु दिया गया. इस अवसर पर सुनील चटर्जी, राज कुमार रंजन, जाप प्रखंड अध्यक्ष  प्रीतम जयसवाल, कार्यकर्ता रंटी मंडल, जटेश्वर मंडल, नवलकिशोर मंडल ,और बुचकन मंडल और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. 

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: