5
(1)

भागलपुर /निभाष मोदी

भागलपुर,14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रोहित पांडे के नेतृत्व में घंटाघर स्थित भगत सिंह चौक से मोन पदयात्रा निकाली गई।

जो स्टेशन चौक पर जाकर समाप्त हुई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह का माहौल उस समय बना था और लोगों की जान माल की हानि हुई थी, उसके स्मृति में यह दिवस मनाया जा रहा है। यह संदेश दिया गया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए सभी धर्मों को एक होकर देश की प्रगति के पद पर बढ़ने को लेकर प्रण लिया गया। वहीं देश की प्रगति में सभी लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की बात कही गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: