5
(1)


नवगछिया थाना के जीरोमाइल में सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में पूर्णिया जिला के टीकापट्टी निवासी लक्ष्मण मंडल के पुत्र गोलू कुमार, गोपालपुर थाना के हरनाचक निवासी प्रकाश सिंह हैं। स्थानीय लोगों ने दोनो घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।


सड़क दुर्घटना में एक घायल

नवगछिया थाना के तेतरी गुदरिया स्थान में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल नवगछिया थाना के श्रीपुर निवासी विनोद सिंह के पुत्र सुमित कुमार हैं। सुमित कुमार बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। —————————————-
घरेलू विवाद को लेकर महिला को मारपीट कर किया घायल

नवगछिया थाना के रामनगर निवासी कैलाश चौधरी की पत्नी रजनी देवी को घरेलू विवाद को लेकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: