5
(2)

भागलपुर/निभाष मोदी

अपराधियों ने अचानक कर दिया हमला, दौड़ा कर मारी गोली

भागलपुर के नवगछिया मे जलकर विवाद, वर्चस्व, पुरानी दुश्मनी को लेकर दो पक्ष में चली गोली,एक की मौत, दूसरा जख्मी। नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थानाक्षेत्र के रायपुर पंचायत के तेडीहा गांव के सामने कोसी बांध पर देर शाम दो प क्षों में कई चक्र गोली चली।बताया जाता है कि घटना की सूचना पर पसराहा, बिहपुर, भवानीपुर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया गोलीबारी में हरियो के संजीव सिंह की मौत हो गई है।

घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा था कि संजीव को कोसी बांध पर गोली मारा गया और संजीव बचने के लिए कोसी बांध की उप धारा पार करके मनीजरा खेत में गया जहां उसे खदेड़ कर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिसका शव भवानीपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है। जख्मी सहोरी गांव का विक्की सिंह चोरी छुपे इलाज कराने का प्रयास कर रहा था जिसे झंडापुर और बिहपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से उसे जख्मी अवस्था में बरामद किया और इलाज के लिए मायागंज रेफर किया।

घटना के बारे में बताया जाता है कि दो मोटरसाइकिल पर संजीव सिंह, विक्की सिंह, ध्रुव कुमार और अरुण पासवान सुखार घाट की तरफ से पहाड़पुर की ओर आ रहा था। पहले से घात लगाकर कर बदमाशों ने तेडीहा गांव केसामने कोसी बांध पर बदमाश बैठा था जहां ताबड़तोड़ गोलियां चली। गोलियां दोनों पक्ष से चली है। लेकिन संजीव मौत का शिकार हुआ तो अन्य जख्मी हो गया। इस घटना को लेकर आसपास के लोग सहमे है। वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: