5
(1)

नवगछिया – नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी के तीन खिलाड़ी ने बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2022 में तीन काँस्य पदक जीत कर जिले का नाम रौशन किया है। ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकाश चौरसिया ने बताया की 33वाँ बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन पटना में 17-18 सितम्बर को हुआ था।

जूनियर बालिका वर्ग में जिनी खातुन ने तीसरा स्थान प्राप्त कर काँस्य पदक जीता, कैडेट बालक वर्ग में ऋषव कुमार ने तीसरा स्थान, एवं जूनिपर बालक वर्ग में राजा कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त कर पदक जीता। पदक जितने पर भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव महासचिव घनश्याम प्रसाद ताइक्वांडो कोच जेम्स, मो नाजिम, विकास चौरासिया, अमित कुमार,मोनी कुमारी खेल संघ के अखिलेश पाण्डेय ,राम कुमार साहू, संजय सिंह ,योगासन खेल संघ के अध्यक्ष आर पी राकेश, संतोष कुमार सिंह आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: