5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर में जान जोखिम में डाल कर नाव के सहारे बच्चे और शिक्षक स्कूल जा रहे है। इन दिनों एक वीडियो सामने आया है। जहां एक ही नाव पर स्कूल के बच्चे और उसी स्कूल के शिक्षक नजर आ रहे है। ये विडियो भागलपुर जिले के सबौर इलाके का है। जहां संतनगर प्राथमिक विद्यालय सबौर के छात्र और शिक्षक एक ही नाव के सहारे स्कूल की ओर जाते दिखे। दरअसल भागलपुर जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण जिले में दो महीने के भीतर दूसरी बार बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सबौर इलाको मे जहां कुछ दिनों पहले ही बाढ़ का पानी उतरा था। अब एक बार फिर से ऊपर चढ़ने लगा है।

स्कूल की शिक्षिका कुमारी प्रियंका ने बताया कि पिछले दो तीन दिन से वे सभी शिक्षक और बच्चे इसी नाव के सहारे रोजाना स्कूल जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे स्कूल जाने में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। साथ ही जान का खतरा भी लग रहा है। वही दूसरे शिक्षक ने बताया कि उन्हें तो अब इन सब चीजों की आदत हो गई हैं। शिक्षक बताते है कि डर तो लगता है,लेकिन जब भी पानी आता है। हमे ऐसे ही जमा पड़ता है। उन्होंने बताया कि बच्चो का परीक्षा होने वाला है। इसीलिए स्कूल भी बंद नहीं किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: