5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाई ने अपने ही भाई की कुलहरी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। मृतक की पहचान फूलों सिंह के रूप में हुई है। घटना भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरचक्का गांव की है। जहां आरोपी गनौरी सिंह ने अपने भाई को कुलहरी से काट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची,जिसके बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया।

जमीनी विवाद में हुई हत्या

जानकारी के मुताबिक मिश्री सिंह के पुत्र गनौरी सिंह और फूलों सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से जमीन विवाद चल रहा था। जिसको लेकर घटना वाले दिन पहले दोनो के बीच गाली गलौच हुई,फिर बात इतनी बढ़ी कि गणौरी सिंह ने धारदार कुलहरी से अपने भाई के ऊपर बार करना शुरू कर दिया। कुलहरी के बार से घायल फूलों सिंह वही पर लहू लुहान होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद तड़प तड़प कर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन जारी है।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने इस मामले कर बातचीत के दौरान बताया कि मामूली विवाद को लेकर भाई ने भाई की हत्या की है। महज चार अंगुली जमीन को लेकर ये विवाद हुआ था। चटिया सीधा करने को लेकर ये विवाद था। जिसमे गुस्से में आकर गनौरी सिंह ने फूलों सिंह के ऊपर कुलहरी से बार कर दिया। मौके पर ही घायल की मौत हो गई। घटना के बाद एफआईआर दर्ज हो गया है। हमलोग आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रहे है। छापेमारी कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: