5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैविनाथ घाट पर गंगा स्नान के लिए आंवला नवमी को लेकर बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की भीड सुबह से ही उत्तर वाहनी गंगा घाट में उमड पडी है| हजारों कि संख्याओं में श्रद्धालुओं ने उत्तर वाहनी गंगा में स्नान करते हुये पुजा पाठ करते हुये भन्ने मांगे| जिन भक्तो का मनोकामनाएं पुर्ण होने पर उत्तर वाहनी गंगा घाट में बच्चों का मुंडन कराया गया |

वही पंडित ने बताया कि आंवला नवमी को लेकर बिहार झारखंड सहित अन्य जगहों के श्रद्धालुओं की भीड गंगा पहुंचे हैं ऐसी मान्यता है कि आज के दिन गंगा में स्नान करना शुभ माना जाता है और स्नान ध्यान पुजा पाठ करते हुये आंवला के वृक्ष के पास खिचड़ी बनाते हुये पुजा पाठ करते हुये कार्तिक पूर्णिमा में स्नान करने से सारी मनोकामनाएं पुर्ण होती है |इस लिए खासकर यह पर्व महिलाओं द्वारा किया जाता है |वही महिलाओं ने बताया कि आंवला नवमी का दिन शुभ माना जाता है इस दिन गंगा स्नान कर आंवला के वृक्ष के पास खिचड़ी का पकवान बनाते हुये पुजा पाठ एंव भोग लगाने से सारी मनोकामनाएं पुर्ण होते है ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: