5
(1)

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर उच्च विद्यालय गुरुवार को बिना पूर्व सूचना के बंद रहने के कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा के द्वारा निरीक्षण किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार हमने विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें इंटर स्तरीय बालिका प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय एवं सैदपुर उच्च विद्यालय दोनों बंद मिला है।उन्होंने बताया कि हमने इसकी तत्काल मौखिक सूचना दे दिया है।

लिखित रिपोर्ट भी जमा किया जाएगा।वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बिना किसी कारण से विद्यालय बंद रखना दंडनीय अपराध है। विद्यालय अगर बंद है तो इसके लिए प्रधानाध्यापक पूरी तरह जिम्मेवारी होगा उन्होंने बताया कि स्पष्टीकरण पूछने के साथ-साथ विद्यालय के कर्मियों पर भी कार्रवाई किया जाएगा। मालूम हो कि बुधवार से ही उच्च विद्यालय दीपावली एव छठ के उपरांत खुल गया था। लेकिन सैदपुर उच्च विद्यालय एवं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भी बंद है। इसके लिए प्रधानाध्यापक के ऊपर भी कार्रवाई किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: