5
(1)

बिहपुर। बिहपुर मध्य पंचायत विक्रमपुर के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल के साथ मारपीट,छीनतई व रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर मुखिया मनोज लाल ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने राजीव यादव साकिन बिहपुर को नामजद आरोपी बनाया है। अपने आरोप में बताया की 4 नवंबर को 11 बजे दिन में प्रखंड कार्यालय परिसर में समन्वय स्वच्छता विभाग की बैठक चल रही थी। बैठक के बीच में ही राजीव यादव गालीगलौज करने लगा।वहीं गालीगलौज करने से मना किया तो लप्पड़ -थप्पड़ मारने लगा।

इसी क्रम में गले में पहने दो भर सोने का चैन (नब्बे हजार रुपये मूल्य का ) और दस हजार रुपया छीन लिया। उसने कहा मुखिया संघ के अध्यक्ष में बहुत कमाते हो रंगदारी पांच लाख रुपया रंगदारी देना होगा। राजीव पहले से अपराधी क्षवि का व्यक्ति है।उस पर थाने में केस भी दर्ज है। इस घटना को उपप्रमुख एनामूल और कई लोगों ने देखा है। इस घटना को बिहपुर -जमालपुर पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने भी पुष्टि किया और हस्ताक्षररहित कॉपी भी संलग्न है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया मामला को दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: