


नवगछिया | नवगछिया में हुए अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गया है। विजय लालगंज के पिंटू मंडल के पुत्र मोनू कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया, जिसका अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं दूसरी ओर कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के दिनेश साह के पुत्र रोहित कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
