5
(1)

जनता दल यूनाइटेड बिहार के सभी प्रखंड में बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ. नवगछिया संगठन के जिला निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह और जिला पर्यवेक्षक साधना सदा के निगरानी में नवगछिया संगठन के पांच प्रखंड और नवगछिया नगर में निर्विरोध अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ. वहीं नवगछिया और बिहपुर प्रखंड में अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में चुनाव को रद्द कर दिया जिसका फैसला जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी करेंगे.

जिला निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नारायणपुर में प्रभात रंजन, खरीक में पप्पू कुमार यादव, रंगरा में भोला मंडल, इस्माइलपुर में चंद्रिका प्रसाद मंडल और गोपालपुर में साकेत बिहारी निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए. वहीं नवगछिया नगर में हुलास सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को नवगछिया संगठन के जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: