5
(1)

नवगछिया | नेहरू इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय ढोलबज़्ज़ा का गुरुवार को पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद यादव एवं सरपंच सुशांत कुमार ने निरीक्षण किया। जिसने में काफ़ी गड़बड़ी पायी गई। विद्यालय के एक छात्र दिलखुश कुमार ने पंचायत के मुखिया और सरपंच से शिकायत कि थी की, मैंने वर्ष 2020 में साइंस में नामांकन कराया था मेरा फ़ॉर्म भी भर दिया गया था लेक़िन मेरे फॉर्म में छेड़छाड़ कर आर्ट्स कर दिया। छात्र के शिकायत पर जब मुखिया के सरपंच विद्यालय पहुँचे तो पाया दर्जनों विद्यार्थियो से विद्यालय शुल्क के नाम पर पैसा लिया गया हैं जिसके रसीद पर हस्ताक्षर नहीं हैं। न ही किसी रसीद पर विद्यालय का मोहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सफीद्दूर रहमान ने बताया कि रसीद संजय कुमार काटते हैं।

संजय कुमार से पूछा गया तो सवाल को गोल गोल घुमा कर संतुष्ट जवाब नही दे सके बाद में बोले रसीद काटकर पैसा हम ऱखते हैं, जबकी नियम कहता हैं पैसा विद्यालय के एकाउंट में जमा करना होता हैं। शिक्षक गोपाल सिंह भी विद्यालय के विषय में संतुष्ट जवाब नही दे सके। अवैध पैसा वसूली का आरोप पूर्व प्रधानाचार्य रामदेव सिंह पर लगा दिया। विद्यालय पहुंचे सैकड़ो विद्यार्थियो ने सभी शिक्षकों पर आरोप लगाया कि हमलोगों से नामांकन में नाम पर , मनोरंजन के नाम पर , अवैध पैसा वसूली करते हैं मना करनें पर भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी जाती हैं। विद्यालय में 1200 छात्र-छात्राएं हैं सभी से अवैध पैसा वसुली की जाती है। सरपंच सुशान्त कुमार ने बताया कि विद्यालय को सभी शिक्षकों ने मिलकर अवैध उगाही का अड्डा बना दिया हैं। अवैध वसूली कर विद्यालय को बदनाम कर रहें हैं।

प्रयोगशाला में कोई सामान नहीं हैं न ही छात्र-छात्रओं के लिए शौचालय की सुविधा हैं विद्यालय विकास शुल्क के नाम पर अवैध वसूली कर सिर्फ़ अपना पॉकेट भरते हैं। वहीं मुखिया सच्चिदानंद यादव ने बताया की विद्यालय में सभी शिक्षकों के मिलीभगत से अवैध पैसा वसूली होता हैं जबकि नियम कहता हैं पैसा विद्यालय के खाते में जमा करना हैं। मुखिया और सरपंच के द्वारा जब बच्चों की नामांकन सूची मांगी गयी तो कहा गया की सूची विद्यालय में नहीं हैं बच्चों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में गोपाल सिंह अपने निजी लोग को ऱखते हैं उसी से विद्यालय का कार्य करवाते हैं। बच्चों का आरोप हैं कि बाहरी छात्रों को मोटी रकम वसूल कर साइंस की सीट बेच दी जाती हैं हमलोगों को साइंस के जगह आर्ट में नामांकन कराने का दवाब बनाते हैं

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: