5
(1)

रंगरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बीते शुक्रवार को रंगरा प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय नपटोलिया तीनटंगा दियारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक नितेश कुमार से शिक्षकों उपस्थिति पंजी, छात्रों उपस्थिति पंजी एवं विद्यालय से संबंधित अभिलेख पंजी की मांग की। जिसे विद्यालय प्रधान के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी पंजी दिखाई गई। विद्यालय से संबंधित सभी अभिलेखों की जांच गहनता से करते हुए वीडिओ काफी संतुष्ट दिखे। साथ हीं प्रभारी प्रधानाध्यापक को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।

इसके बाद वहां संचालित हो रहे कक्षाओं में जाकर बच्चों से भी पूछताछ की गई। विद्यालय में हो रहे पठन-पाठन से वीडियो संतुष्ट दिखे। विशेषकर के विद्यालय में बन रहे मध्यान भोजन को जाकर देखा गया एवं रसोईया से भी इस संबंध में पूछताछ की गई। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विद्यालय की साफ-सफाई शौचालय, पेयजल को भी देखा। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी बिरेंद्र कुमार ने बताया कि आदर्श मध्य विद्यालय तीनटंगा दियारा का औचक निरीक्षण किया गया था निरीक्षण के क्रम में सब कुछ बहुत हीं अच्छा था। वहां पदस्थापित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: