5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत

भागलपुर,हबीबपुर थाना क्षेत्र के कजरेली में प्रियंका कुमारी नामक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक के पिता का कहना है कि प्रियंका के पति के द्वारा उसकी बेटी की हत्या की गई है। प्रियंका की शादी 2019 में जयकांत के साथ हुई थी। वही पिता का कहना है कि दामाद पिछले डेढ़ साल से नौकरी छोड़कर घर में था.

और इसी को लेकर बेटी से विवाद हुआ। जिसमें पति के द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है। वही पति का कहना है कि नौकरी को लेकर पत्नी से बराबर विवाद होता था और कल भी विवाद हुआ था। जिसके बाद वह घर से निकल गया था और उसके बाद उसने सुसाइड कर लिया है। वही पिता बेटी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वही पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: