5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर,नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पूरब की तरफ गंगा के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पुलिस देर शाम बरामद किया है। वही शव मिलने के बाद आस-पास के गांव में महिला के पहचान के लिए खोजबीन की गई। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। वहीं पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंची है। जहां शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे 3 दिनों तक मोर्चरी में रखा जाएगा। वहीं पुलिस लगातार महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। वही आशंका जाहिर की जा रही है कि गंगा में डूबने के कारण ही महिला की मौत की बात कही जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: