5
(1)

नवगछिया प्रखंड की ढोलव्वजा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। इसका कारण यह है कि यहां पैक्स का गोदाम नहीं है। किसान व्यापारियों को औने-पौने दाम में धान बेचने को विवश हैं। ढोलवज्जा के सरपंच सुशान्त कुमार का कहना है कि एक तरफ सरकार पैक्स के मध्यम से किसानों का धान सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीद किसानों को समृद्ध बना रही है। वहीं ढोलवज्जा में गोदाम नहीं होने के कारण किसान लाचार हैं। व्यापारी के पास कम कीमत पर धान बेच रहे हैं।

प्रशासनिक पदाधिकारी को इस ओर ध्यान देना चाहिए। भगवानपुर के किसान संजय कुमार ने बताया कि अन्य जगहों की तरह यहां भी गोदाम होता तो पैक्स के माध्यम से किसान धान बेच पाते। व्यापारी द्वारा धान की सही कीमत नहीं मिल रही है। फिर भी लाचारी में बेचना पड़ता है। वहीं ढोलवज्जा के पैक्स अध्यक्ष खोखा मंडल ने कहा कि वे पहली बार चुनाव जीतकर पैक्स अध्यक्ष बने हैं। पूर्व से ही पैक्स गोदाम नहीं होने के कारण धान की खरीद में परेशानी आती है। इस बार भी किसानों द्वारा औने पौने दाम पर व्यापारियों को धान बेचा जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: