5
(1)

नवगछिया बस स्टैंड के लक्ष्मीहोटल के पास अपराधियों ने बस स्टैंड के किरानी रमेश कुमार यादव उर्फ दुखो यादव के पुत्र राजाराम यादव की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया। रमेश कुमार यादव का नवगछिया थाना के नया टोला स्थित सत्यम होटल के पास उसका घर है।उसका पुराना घर गोसाईगांव में भी है। बताया गया कि राजराम यादव टैंपो चालक है। वह लक्ष्मी होटल के पास टैंपो में सवारी बैठा रहा था। इसी दौरान बाइक पर तीन की संख्या में अपराधियों ने गोली मार दिया। जिससे की वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक गोली सीने में लगी है। एक गोली हाथ में लगी है। परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच करने के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र को गोली नया टोला के सौरभ राय ने गोली मारी है। एक वर्ष पूर्व सौरभ राय भोज खाकर स्कार्पियों गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवगछिया थाना की पुलिस वाहन की जांच किया तो सौरभ राय के पास हथियार बरामद हुआ। सौरभ राय को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में सौरभ राय जेल गया था। वह जमानत पर बाहर निकला था। स्कार्पियों गाड़ी राजाराम यादव ही चला रहा था। सौरभ को आशंका थी कि स्कार्पियो गाड़ी में हथियार हाेने की जानकारी पुलिस को राजाराम यादव ने ही दिया है।

दस दिन से सौरभ राय राजाराम यादव का पीछा कर रहा था। राजाराम को आशंका थी कि सौरभ हमारी हत्या कर देगा। इस बात की चर्चा राजाराम यादव ने घर में भी किया था। राजाराम की मां बिजली देवी ने सौरभ राय के घर जाकर कहा भी था तुम मेरे पुत्र का पीछा क्यों कर रहे हो। वहीं राजराम राय की मां रोते हुए विलाप करते हुए कह रही थी कि गोसाइगांव के दयानंद यादव व राजराम यादव के पत्नी ने मिलकर मेरे पुत्र की हत्या करवा दी है। राजाराम यादव के उपर पत्नी लाली देवी ने डोरी एक्ट के तहत केस किया है। वह अपने मायके कटिहार जिला के काबरकोठी में दो बच्चों के साथ रह रही हैं। मृतक दो भाई है। छोटे भाई काजू यादव है। नवगछिया थाना की पुलिस शव का अस्पताल में पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल करवाया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: