5
(2)

नवगछिया | नवगछिया पुलिस ने कई कांडो में वांछित कुख्यात अपराधकर्मी सौरव कुमार को एक देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि हमे गुप्त सूचना मिली थी की कुख्यात अपराधी सौरव कुमार कुर्सेला से नवगछिया की ओर आ रहा है। जिसके रंगरा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में नवगछिया थाना के आशुतोष कुमार, और उमाशंकर के द्वारा रंगरा चौक पर सघन वाहन चेकिंग चलाया गया गया।

वाहन चेकिंग के क्रम में हीं कुख्यात अपराधकर्मी नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी सौरव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे पास से पुलिस एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस को भी बरामद किया है। एसपी ने बताया की सौरव कुमार का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ नवगछिया थाना में 245/22 और 310/22 कांड दर्ज है। जानकारी के लिए बता दे की पिछले दिनो नवगछिया के लक्ष्मी होटल के पास हुए हत्याकांड मामले में यह नामजद आरोपी था। छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी को पुरुस्कृत किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: