5
(1)

नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत के मधुरापुर बाजार स्थित आवास पर शनिवार को युवा जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव सोनू कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर कहा की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के द्वारा ऐसा गैर ज़िम्मेदाराना बयान बिहार और बिहारवासियों की गरिमा पर चोट है। भगवान बुद्ध और चक्रवर्ती सम्राट अशोक की पावन धरती बिहार को लेकर केंद्रीय मंत्री गोयल का यह कथन राज्य एवं बिहारवासियों के प्रति केंद्र की विकृत मानसिकता को दर्शाता है।

सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की आम जनमानस स्वर्णिम बिहार के निर्माण की ओर तीव्र गति से अग्रसर होकर विश्वगुरु बनने को अग्रसर हैं। जिसको लेकर लगातार बिहार के आम जनता का आशीर्वाद एवं विश्वास से मुख्यमंत्री सशक्त नेतृत्व पर कायम है। केंद्रीय मंत्री श्री गोयल को अविलम्ब बिहार प्रदेश और प्रदेशवासियों से माफ़ी मांगनी चाहिए।अन्यथा जदयू कार्यकर्ता चुप बैठने वाले में से नहीं है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: