5
(1)

नवगछिया – लोजपा रामविलास की संगठन विस्तार को लेकर जिला स्तरीय बैठक लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला स्तरीय बैठक नवगछिया खादी भंडार में जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. उक्त बैठक में प्रदेश महासचिव सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह चिराग पासवान जी के नेतृत्व में लोजपा रामविलास के सभी कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं.

वह दिन दूर नहीं लोक जनशक्ति पार्टी का संगठन हर घर तक रहेगा और संगठन के बल पर ही हमलोग 2024 का लोकसभा एवं 2025 का विधानसभा फतह करेंगे. उक्त कार्यक्रम में लोजपा रामविलास में अपनी आस्था रखते हुए प्रभात रंजन, गोपाल कुमार, विलास शर्मा , ज्ञान चंद्र कुमार, वकील सिंह, अवध किशोर शर्मा, संतोष मेहता, जयराम सिंह, जितेंद्र कुमार, मंजीत कुमार, मुरलीधर भगत, गोवर्धन यादव, नेपाली सिंह, राज कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, शोषण कुमार, राम कुमार, दीपक कुमार, मुरलीधर जायसवाल, सियाराम यादव, पूनम देवी, कृष्ण नंदन पासवान, पिंकू कुमार ने.

लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की. उक्त कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव, परमानंद भगत, कैलाश बिहारी, सुनील शर्मा, निशांत कुमार, युगल किशोर शर्मा, अरविंद पासवान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माला जयसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार, एवं अंबुज कुमार, दिनेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, संतोष मेहता, दीपक कुमार, अभिमन्यु कुमार एवं सैकड़ों लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: