5
(1)

नवगछिया | महज सात डिसमिल जमीन के विवाद में परवत्ता थाना के गरैया में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 19 लोग घायल हो गए। घायलों में गरैया निवासी विष्णुदेव यादव के पुत्र कपिलदेव यादव, श्रीकांत यादव, विजय यादव, बलराम यादव, फूदो यादव, विजय यादव के पुत्र मथुन कुमार, संजीत कुमार, श्रीकांत यादव की पत्नी माया देवी, कपिलदेव यादव के पत्नी कंचन देवी, फूदो यादव की पत्नी सरिता देवी, श्रीकांत यादव के पुत्र कृष्ण कुमार सहित 16 व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। इस संबंध में परवत्ता थाना में विजय यादव ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

विजय यादव ने पुलिस को बताया कि कूल सात डिसमल जमीन में जिसमें तीन डिसमल जमीन हम लोगों का हिस्सा है। यह मामला ग्राम कचहरी में था। दोनो पक्ष की ओर से अमीन रखा गया था। अमीन के नापी के पश्चात हम लोग घर बना रहे थे। इसी दौरान मिथलेश यादव, अखिलेश यादव, सबलेश यादव, ढाबो यादव, योगेश यादव, खोखा यादव दिनेश यादव सहित 19 लोगों ने हाथ में कुदाल में खंती लाठी लेकर घर बनाने से रोकने लगे।

इसका हम लोगों ने विरोध किया तो वे लोग मारपीट करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल है। सहेंद्र यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया है। परवत्ता थाना के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दोनो पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। घर बनाने के विवाद को लेकर मारपीट दोनो पक्ष के बीच हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: