4.5
(2)

नवगछिया | खगड़ा पहुंचे एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि खगड़ा आयुर्वेदिक अस्पताल जल्द ही चालू करवाया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने जिला पार्षद अध्यक्ष से भी बात की है जबकि सरकार का ध्यान भी इस ओर आकृष्ट किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि खगड़ा गांव उनके अपने गांव की तरह है। इसलिये यहां की सुविधाओं पर वे हमेशा से ध्यान देते आये हैं, आगे भी देंगे।

संजय ने शराबबंदी पर कहा कि बिहार में शराब बंद है। अगर को शराब पी कर मरता है, वैसे लोगों के आश्रितों को किसी भी सूरत में मुआवजा नहीं मिलेगा। उन्होंने इसी मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा मुद्दा विहीन पार्टी हो गयी है। वर्ष 2024 के लोग सभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को शबक सिखाने वाली है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: