5
(2)


नवगछिया- भागलपुर जिले के तेजतर्रार एवं स्पष्ट बयानबाजी के लिए मशहूर राजद के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा राजद छोड़ जदयू के मुख्य प्रवक्ता मनोनीत हो सकते हैं। विश्वशनीय सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि राजद प्रवक्ता विश्वास झा जल्द ही घर वापसी कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती के नेतृत्व में विश्वास झा ने राजनीति सफर शुरू किया था। कम समय में ही उन्होंने बेहतरीन बयानबाजी एवं सक्रिय राजनीति से राजद में एक छत्र राज किया। लेकिन पिछले एक वर्षों से विश्वास झा राजद के किसी भी कार्यक्रम में सिरकत करते नजर नहीं आ रहे हैं।

ये कहीं न कहीं अपने आप में एक अनूठा सवाल है कि कहीं राजद से उनकी अंदरूनी संबंध खराब तो नहीं है। सूत्रों की माने तो जदयू में विश्वास झा के आ जाने से जदयू में एक तेजतर्रार एवं बयानबाजी के लिए मशहूर नेता की भागीदारी जदयू में चार चांद लगा सकती है। हलांकि राजनीतिज्ञों का ये कहना है कि यदि विश्वास झा राजद छोड़ते हैं तो राजद के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान होगा। देखना यह भी दिलचस्प होगा कि विश्वास झा जैसे प्रखर वक्ता को राजद मनाने में कामयाब होती है या नहीं।

क्या कहते हैं जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती
इस बाबत जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि विश्वास झा एक तेजतर्रार प्रवक्ता की गिनती में आते हैं। उनके घर वापसी से पार्टी निश्चित रूप से मजबूत होगी। जदयू में उनका स्वागत है।

इस बात को लेकर जब जिला प्रवक्ता विश्वास झा से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे बात नहीं हो पाई। लेकिन विशवसनीय सूत्रों ने बताया कि वे अभी दिल्ली प्रवास पर हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: