5
(1)

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर,नगर निकाय चुनाव शाम 5 बजे समाप्त हो गया। शाम के समय कई पोलिंग बूथों पर भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी और हल्का बल प्रयोग भी कई जगहों पर करना पड़ा। ईशाकचक थाना क्षेत्र के शिवपुरी,बरहेपुरा, ईशाकचक पानी टंकी के पास की बूथ पर भीड़ लगाकर खड़े लोगों को सीआईटी की टीम ने खदेड़ा और हल्का बल भी प्रयोग किया। जिसके बाद लोग पोलिंग बूथ के पास से हटे। वही मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के कलियारहमानपुर बूथ पर बोगस वोट गिराने को लेकर हंगामा हुआ। जिसके बाद मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर ने हंगामा कर रहे लोगों को पोलिंग बूथ से बाहर निकाला। वही जो व्यक्ति वह बोगस वोट की शिकायत कर रहा था उसे भी पुलिस ने वहां से भगा दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: