5
(1)

नवगछिया | नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार के अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जानकारी अत्याचार निवारण संबंधी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड सदस्य एवं विकास मित्र और साथ हीं साथ सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

बैठक में सर्वप्रथम अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया के द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों के बीच अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण संशोधन अधिनियम 2015 एवं संशोधन नियम 2016 के तहत विभाग के द्वारा शोषित लोगों दी जाने वाली अनुदान राशि एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के द्वारा कहा गया की वर्ष 2022 में अभी तक कुल 48 परिवादी को .

प्राथमिकी दर्ज अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने सभी सदस्यों से कहा की प्रायः देखा जाता है की महादलित समुदाय के बच्चे सड़को पर घूमते रहते है। जिनके व्यापक सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इस संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार के द्वारा अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की सभी विकास मित्रों से उसका अनुपालन करवाना सुनिश्चित करें। वहीं सभी सदस्यों ने अपनी अपनी बातों को अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष रखा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: