5
(1)

नवगछिया पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से दो व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव निवासी प्रभु महतो के पुत्र बेचन महतो को शराब के नशे में हंगामा कर रहे नोनिया पट्टी गांव से स०अ०नि० सुरेश प्रसाद यादव के द्वारा गिरफ्तार किया गया। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में ब्रेथ एनालाइजर से जब उनकी जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि की गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


वहीं दूसरी तरफ नवगछिया बाजार से नवगछिया थाना के पु.अ.नि.राजदेव प्रसाद रमण के द्वारा नवगछिया निवासी उमेश प्रसाद भगत के पुत्र मनीष कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार करते हुए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में जांच कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई। गिरफ्तारी के बाद उक्त दोनों अभियुक्त के खिलाफ नवगछिया थाना में बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: