5
(1)

बिहपुर। सोमवार को बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव के वार्ड नंबर 11 में वार्ड सदस्य शाहिदा खातून की अध्यक्षता में भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका माता फ़ातिमा शेख की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता परवेज आलम ने किया। परवेज आलम ने कहा आज के दौर में हमें माता फ़ातिमा शेख व माता सावित्रीबाई फुले के मार्ग पर चलकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं।

वहीं इस मौके पर सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के संयोजक गौतम कुमार प्रीतम भी मौजूद थे। वहीं गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि फ़ातिमा शेख वैसे दौर की एक भारतीय शिक्षिका थी जब समाज में महिलाओं व शुद्र-अतिशुद्र को शिक्षा से वंचित रखा जाता था। मौके पर आशनाई, आफिजा, आशना अतिफा, नूरजहां खातून, आफया,मिनहाज आलम, साजिद अंसारी,साहेब अंसारी, साहिद अंसारी सहित कई एक मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: