5
(2)

बिहपुर। सोमवार की अहले सुबह सोनवर्षा के कुख्यात बदमाश कन्हैया चौधरी के हत्या की झुठी खबर आग के तरह पूरे इलाके में फैल गया। लोग तरह तरह की बाते कर रहा था। कोई कन्हैया के पुलिस द्वारा एनकाउंटर की बात तो कोई गैंग वॉर में कन्हैया की हत्या की बात कर रहा था। कई न्यूज पोर्टल द्वारा कन्हैया चौधरी व लत्तीपुर निवासी पप्पु यादव की हत्या का खबर भी चलाया गया। जब की प्रशासन द्वारा इस खबर की अधिकारिक पुष्टी नही की गई है।

बता दें की 29 दिसंबर को जमालदीपुर निवासी किसान सुनील सिंह की हत्या बदमाश कन्हैया ने पीट -पीट कर पटपारा दियारा में कर दिया था। तब से कन्हैया पुलिस के लिये सरदर्द बना हुआ है।पुलिस भी कन्हैया को दबोचने के लिये ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं रविवार को भी नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में  सोनवर्षा दियरा,विक्रमपुर दियरा और नारायणपुर प्रखंड के  चकरामी दियरा एवं जहाज घाट नारायणपुर तक सघन छापेमारी अभियान चलाया गया था। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया हत्या की खबर अफवाह है। पुलिस कन्हैया को पकड़ने को छापेमारी कर रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: