5
(1)

दाता मांगनशाह मजार पर की चादरपोशी

विक्रमपुर दुर्गा मंदिर व मां वामकाली का पूजा अर्चना किया

यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर

बिहपुर। मंगलवार को भारत जोड़े यात्रा का काफिला सुबह के दस बजे एसडी कॉलेज गौरीपुर से आगे बढ़ा। एक दिन पूर्व यात्रा का काफिला शाम 6:30 बजे बिहपुर विधानसभा में प्रवेश कर चुका था। इस यात्रा में शामिल बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ,सीएलपी लीडर अजीत शर्मा ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी ,जिलाध्यक्ष परवेज जमाल ,प्रवीण सिंह कुशवाहा विपिन यादव का वरीय कांग्रेस नेता नवीन शर्मा  को  प्रखंड अध्यक्ष इरफान आलम,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला ,पंचायती राज जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण सिंह ,सोशल मीडिया प्रभारी सोनू ईश्वर ,अरशद अली , आरिफ रजा,सबरार आलम,फिरोज आदि ने सम्मानित किया।

भारत जोड़ो यात्रा गौरीपुर से निकलकर अमरपुर में वरीय कांग्रेसी नवीन शर्मा के संयोजन में चाय पीकर आगे बढ़ी। इस कराके की ठंढ में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य था। कांग्रेसी कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नफरत छोड़ो ,भारत जोड़ो के नारे बुलंद कर रहे थे। जिस से इलाका गुंजायमान हो रहा था। कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा पर हमला करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे थे।

भारत जोड़ो यात्रा बभनगामा ,सोनवर्षा दोमुहि चौक से आगे बढ़कर दाता मांगनाशाह मजार के पर चादरपोशी कर सामाजिक सद्भाव का दुआ मंगा  फिर यात्रा विक्रमपुर दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करते हुये आगे बढ़ा। वहीं यात्रा बिहपुर के सिद्ध शक्तिपीठमां वामकाली के दरबार में पहुंची और पूजा अर्चना कर जत्था बिहपुर के ऐतिहासिक स्वराज आश्रम पहुंची और वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वही मध्यान भोजन आर्य पब्लिक स्कूल में करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा बिहपुर से नारायणपुर में प्रवेश कर गई। इस दौरान सड़क किनारे लोगों ने फूल भी बरसाए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: