5
(1)

नवगछिया | अनुमंडल कार्यालय के सभागार में नवगछिया नगर परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर भागलपुर डीडीसी कुमार अनुराग, अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन मौजूद थे। नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रीति कुमारी, उपसभापति रश्मीरथी देवी को डीडीसी ने शपथ दिलाया। वहीं वार्ड संख्या एक से रवि कुमार, वार्ड संख्या दो से बलराम कुमार, वार्ड संख्या तीन से नागेश्वर सिंह, वार्ड संख्या चार से सितारा खातून, वार्ड संख्या पांच से बी मंजी खातून, वार्ड संख्या छह से पूनम देवी, वार्ड संख्या सात से अभिषेक रमण उर्फ टी एन यादव, वार्ड संख्या आठ से सुशीला देवी,

वार्ड संख्या नो से अभिनंदन कुमार, वार्ड संख्या 10 से मनीष सिंह, वार्ड संख्या 11से स्वीटी सिंह, वार्ड संख्या 12 से नगमा खातून, वार्ड संख्या 13 से खुशबू देवी, वार्ड संख्या 14 से रेणु देवी, वार्ड संख्या 15 से सुमित्रा देवी, वार्ड संख्या 16 से रवि मंडल, वार्ड संख्या 17 से बिनोद सिंह, वार्ड संख्या 18 से अनूप कुमार, वार्ड संख्या 19 से हेमलता देवी, वार्ड संख्या 20 से पिंकी देवी, वार्ड संख्या 21 से कविता देवी तांती, वार्ड संख्या से 22 ज्ञान सागर, वार्ड संख्या 23 से चंपा देवी, वार्ड संख्या 24 से रंजीत भगत, वार्ड संख्या 25 से सुषमा देवी, वार्ड संख्या 26 से दीपक कुमार, वार्ड संख्या 27 से कृष्णनंदन पासवान, वार्ड संख्या 28 से स्वाति प्रिया को डीडीसी ने शपथ दिलाई गई।


शपथ ग्रहण कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने तीन स्थानों पर दंडाधिकारी को तैनात किया था। अनुमंडल सभागार के मुख्य गेट पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था। पुलिस पदाधिकारी गोपालपुर थाना के अनि दिनेश कुमार थे। एनएच 31 अनुमंडल कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंगरा चौक अजय कुमार गुप्ता को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था। अनुमंडल कार्यालय के पूरव एवं उत्तर की ओर जाने वाले मोड़ पर प्रखंड उद्यान्न पदाधिकारी नवगछिया पंकज कुमार को तैनात किया गया था। पुलिस पदाधिकारी के रूप में सअनि नवगछिया सुरेश प्रसाद यादव को तैनात किया गया था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: