0
(0)

बिहपुर। रविवार को दिन के ग्यारह बजे दयालपुर मौजा के चकरधा बहियार में झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी दिवाकर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रोहित सिंह के बाएं पैर में अपराधियों ने गोली मार दिया। जिस कारण युवक घायल होकर गिर गया।वहीं घायल युवक को झंडापुर पुलिस ने  इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी लाया। जहां से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिये मायागंज रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घायल रोहित और उसके पिता दिवाकर सिंह बगडी गांव के समीप चकरधा बहियार में दस बीघा के आसपास खेती करता है।13 जनवरी को बगडी निवासी सुबोध यादव चुरा कर घास काट रहा था।इसी बात पर दिवाकर सिंह ने सुबोध यादव को मारा था।वहीं रविवार को सुबोध यादव का लड़का राजेश यादव दिवाकर सिंह के घर पर आया था।यह कहने की इलाज के लिये पैसा दिजिये।उधर रोहित सिंह को चकरधा बहियार में पैर में गोली मार कर घायल कर दिया। घायल के पिता दिवाकर सिंह ने बताया गोली मारने वाले को मेरा बेटा पहचानता है। हालांकि घायल रोहित गोली मारने वाले का नाम नही बता पा रहा है।जैसे ही रोहित को गोली लगने की सूचना मिली तो परिजनों ने राजेश यादव को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।वहीं झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार व दरोगा पवन सिंह घटना को पड़ताल में जुट गये है।पुलिस ने घायल युवक के पिता दिवाकर सिंह से पूरी जानकारी लिया।ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: