5
(1)

नवगछिया: संपूर्ण वैश्य समाज नवगछिया संगठन जिला की ओर से बिहारी अतिथि धर्मशाला में सम्मान समारोह आयोजित कर जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने सबों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्य समाज संगठित होकर ही अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

संगठन में युवाओं की भूमिका मजबूत होनी चाहिए। राजनैतिक भागीदारी भी मजबूत हो समाज की उन्नति के लिये अच्छी शिक्षा जरूरी है। हमलोगों को मिलकर समाज के कमजोर लोगों का अधिक से अधिक मदद करनी होगी। तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा। इस मौके पर वाणिज्य परिषद के जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद भगत, पशुपतिनाथ भगत, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, लायंस क्लब के सचिव कमलेश अग्रवाल, कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाराम चौधरी, विश्व हिंदू परिषद के.

जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत, संपूर्ण वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष सुबोध साह, कांग्रेस नेता राजकुमार प्रसाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक भगत, संतोष भगत, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश साह, पंकज गुप्ता, संजय गुप्ता, पिंकू भगत, राजन भगत, प्रिंस गुप्ता सहित संपूर्ण वैश्य समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: