5
(1)

रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तिनटंगा दियारा उत्तरी पंचायत के भीमदास टोला के सरस्वती क्रीड़ा मैदान में नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर के बैनर तले जिला स्तरीय दो दिवासीय खेल प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ तिनटंगा दियारा उत्तरी पंचायत के मुखिया सिकन्दर दास व तिनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के मुखिया गणेश प्रसाद दास ने संयुक्त रूप से किया।

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में कुल 90 प्रतिभागीयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौर में ऊँची कूद, लम्बी कूद और दौड़ में प्रथम स्थान- सिन्टु कुमार, द्वितीय स्थान – धीरज कुमार तृतीय स्थान- आजाद कुमार और लम्बी कूद में प्रथम स्थान- रविश कुमार, द्वितीय स्थान अमित कुमार
तृतीय स्थान- ऋषिदेव तथा ऊंची कूद में प्रथम स्थान –
अमित कुमार, द्वितीय- कृष्णा कुमार, तृतीय प्रिंस कुमार
दुसरी प्रतियोगिता कबड्डी प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमे कुल 8 टीमों ने भाग लिया।


इस प्रतियोगिता के बाद 4 टीम सेमीफाइनल में पहुँचा । नवगछिया, रंगरा इकलव्य भीम दास टोला एवं लक्ष्मण मंडल टोला के टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई किया गया।
तीसरी प्रतियोगिता वॉलीवाल जिसमें कि कुल 5 टीम हिस्सा लेगी जिसका मैच आज (सोमवार) खेला जायेगा।
इस मौके पर
समाजसेवी राजकुमार रजक, ध्रुव दास, हुलो मंडल, विषय यादव, जयदयाल यादव कमान्टेटर राजेश कुमार, मनोज मंडल एवं आयोजक समूह में अमन कुमार, मंडल छंगुरी कुमार, मौसम कुमारी, अजित कुमार, गुरुदेव कुमार मंडल,
पिन्टू कुमार के आलावे सैंकड़ों दर्शक मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: