5
(1)

स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में तिलकामांझी स्मारक पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।तत्पश्चात शहीद तिलकामांझी स्मारक से कचहरी चौक तक गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गयी।पदयात्रा में वैष्णव जन को तेने कहिए पीर पराई जाने रे बज रहे थे।

राष्ट्रपिता को नमन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा- उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। हमें शांति,अहिंसा,सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। पदयात्रा का उद्देश्य एकता,सांप्रदायिक सौहार्द,शांति,अहिंसा,गरीबों की सहायता,संरचनात्मक कार्य,भेदभाव मिटाने,असहाय लोगों की सेवा और भाईचारा स्थापित करने पर बापू की आत्मा को शांति मिलेगी। पदयात्रा के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश रही है। पदयात्रा में महामंत्री प्रवीण कुमार तिवारी,मंटू यादव,डॉ आरिफ आजाद,डॉ विश्वजीत कुमार, सचिव उपेंद्र के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: