5
(2)

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपी ढाबा के समीप गुरुवार के अहले सुबह कार और मोटरसाइकिल के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी स्व नारायण सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह एवं धरहरा निवासी सुमन राज सिंह के पुत्र अभिनव कुमार है।

स्थानीय लोगों के द्वारा दोनो को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक घायल मनोज कुमार सिंह का जांघ एवं एक हाथ टूट गया था वही दूसरे युवक की पैर एवं सिर में चोट आई थी। वहीं जानकारी के अनुसार घायल युवक मनोज कुमार सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: