5
(2)

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर व भागलपुर के आसपास के सभी गंगा घाटों पर माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, भक्तों ने मां गंगा के पावन जल के पुण्य की डुबकी लगाई जगह जगह अष्टयाम कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भागलपुर के बरारी घाट खिरनी घाट बूढ़ानाथ घाट पुल घाट मुसहरी घाट के अलावे सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ घाट कहलगांव के बटेश्वर नाथ घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की गंगा में स्नान करने के लिए भीड़ देखी गई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान पुण्य का कार्य किया।

घाटों पर नगर निगम की व्यवस्था काफी उदासीन दिखे ,घाटों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं रहने के चलते श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा वही सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे हालांकि आज सुबह से मौसम के तापमान में कुछ गिरावट थी फिर भी गंगा में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: