0
(0)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर। कहलगांव टाउन हॉल में भारतीय जनता पार्टी भागलपुर जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कार्यसमिति में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी एमएलसी डॉ एनके यादव कहलगांव विधायक पवन यादव लोकसभा प्रभारी रामानंद चौधरी लोकसभा संयोजक शरद सालारपुरिया पूर्व जिलाध्यक्ष अभय कुमार चौधरी अभय बर्मन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा राजीव मुन्ना प्रीति शेखर बंटी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का विधिवत शुरुआत हुई।

अपने अध्यक्षीय भाषण में जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करते हुए भूत सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए वृहद कार्य किए जाने की जरूरत है।
बैठक में संगठन का आगामी होने वाले कार्यक्रम 10,11,12, एवं 19,20,21 फरवरी को लेकर अल्प कालीन विस्तारक, पन्ना प्रमुख एवं बूथ समिति बनाने के लिए विस्तारक तय किया गया।

पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता 11 शक्ति केंद्र को लेकर बूथ मजबूत करने को लेकर कार्य करेंगे।
कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री अभिनव कुमार ने रखा। राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा एवं डॉ प्रीति शेखर ने किया।
बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: